Our Location
Enquiry
Head Office: 01334 - 240008 info@pgn.org.in   Find us at :          
पशुपालक की शंका व् समाधान (Frequently asked Questions)
प्रश्न: दुग्धामृत क्यों?
उत्तर: उचित मात्र में दुग्धामृत खिलाने से कुछ लाभ इस प्रकार है -

  1. पशुओं की उत्पादन क्षमता बढ़ती है।
  2. पशु समय पे गाभिन होता है और हर साल एक बछिया प्राप्त करने के लक्ष्य में मदद मिलती है
  3. पशु बीमारियों से दूर रहता है जिससे होने वाले खर्च में भारी कमी आती है। * दूध का उत्पादन, फैट व् SNF बढ़ता है।
  4. - दूध का उत्पादन , फैट व् एस एन एफ बढ़ता है।


प्रश्न: घर में मिलाया हुवा दाना - खली देने से क्या नुकसान है?
उत्तर: घर में मिलाया हुवा दाना खली, मिलाने पर सही अनुपात पर मिश्रण नहीं हो पाता।
दुग्धामृत वैज्ञानिको द्वारा वैज्ञानिक विधि से फार्मूला तैयार किया जाता है और चिलिटेड खनिज लवण व् विटामिन्स मिलाने से प्रति वर्ष एक बच्चा प्रतिवर्ष होने की संभावना रहती है।

प्रश्न: पशुओं में पोषण तत्वों के कमी के लक्षण क्या है?
उत्तर:
  • पशुओं में कमज़ोरी आना।
  • भूख कम लगना।
  • दूध जल्दी काम हो जाना।
  • समय से गर्मी में न आना।
  • मिल्क फीवर होना।
  • संक्रामक रोग का जल्दी असर करना .

प्रश्न: यूरिया मुक्त पशु आहार के क्या फायदे हैं?
उत्तर: पशुओं को, जिनका रुमेन पूरी तरह विकसित नहीं हुवा होता, उसे यह नुकसान नहीं पहुंचाता।
  • क्रूड प्रोटीन अधिक दिखने के लिए कई कम्पनियाँ यूरिया की मात्रा में अत्यधिक बढ़ोत्तरी कर देती है जिससे पशुओं को काफी नुकसान होता है।
  • अगर कार्बोहाइड्रेट कम है तो यह अमोनिया में बदल कर लिवर को काफी नुकसान पहुंचा सकती है

प्रश्न: दुग्धामृत किस प्रकार खिलाना चाहिए?
उत्तर :
  • संतुलित पशु आहार सुखा व् सानी बना कर दिया जा सकता है है 1/2 घंटे से ज्यादा नहीं भिगोना चाहिए।
  • टोटल मिक्स राशन ( मिला हुवा) लाभकारी है ( हरा , सुखा व् पशु आहार )
  • संतुलित पशु आहार को पका कर नहीं खिलाना चाहिए।

प्रश्न : क्या दुग्धामृत खिलाने से दूध कम हो सकता है ?
उत्तर: अचानक बदलाव से दूध में असर पड़ता है, अतः बदलाव धीरे धीरे करना चाहिए। 15 दिन पूर्ण खुराक देने पर दूध की मात्र बढ़ेगी। दूध देने की मात्रा मौसम में बदलाव, सूखे हरे चारे की क्वालिटी, दूध देते कितना समय हो गया, कौन सी ब्यात, गर्मी आने का समय, गाभिन की अवधि निर्भर करती है।

प्रश्न: पशु आहार का कैसे रख रखाव करना चाहिए?
उत्तर :
  • पशु आहार को शुष्क व् ठंडे स्थान पर स्टोर रखना चाहिए।
  • पशु आहार को खाद व् सीमेंट का पास नहीं रखना चाहिए।
  • पशु आहार को बरसात में 15 दिन से ढेड माह में उपयोग कर लेना चाहिए।
Contact Us